10 दिसंबर 2014 - 06:02
 फ़ार्स की खाड़ी में ईरान की भूमिका महत्वपूर्ण।

ईरान फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा में मुख्य भूमिका अदा कर रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा में मुख्य भूमिका अदा कर रहा है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के विदेशमंत्री फ़्लिप हीमंड ने बहरैन की राजधानी मनामा में क्षेत्र की सुरक्षा के मुद्दों के सम्मेलन से अपने भाषण में ईरान को क्षेत्र महत्वपूर्ण देश बताते हुए कहा है कि ईरान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने दाइश आतंकवादी गिरोह के बढ़ते खतरों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इस गिरोह के खिलाफ वैश्विक गठबंधन के हमले, केवल उसकी प्रगति को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस समूह को इराक़ से बाहर करने और पूरी तरह से हराने के लिए सख़्त कार्यवाही की ज़रूरत है। ग़ौरतलब है कि मनामा में उक्त बैठक दुनिया के प्रमुख राजनीतिक व फ़ौजी अधिकारियों की भागीदारी से आयोजित हुआ।